बिहार की सबसे बड़ी पार्टी बनेगी राजद? लालू ने राजद सदस्यता अभियान का किया आगाज

0

पटना: राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने पार्टी के वरीय सदस्यों को सदस्यता का प्रमाण देकर राजद के सदस्यता अभियान का आगाज किया। इसी के साथ देश भर में राजद का सदस्यता अभियान एक साथ शुरू हो गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

लालू ने एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य देते हुए सभी को इसे पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि सदस्य बनाने के लिए हर घर में जाएं। लोग राजद से जुड़ने को उत्सुक हैं, लेकिन नेता वहां पहुंच नहीं पा रहे हैं।

वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि सदस्यों को अपनी जवाबदेही तय करनी होगी। इसका निर्वाह पूरी ईमानदारी से करें। राजद राज्य की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, इसलिये इसके सदस्यों की संख्या सबसे अधिक होनी चाहिये।

प्रदेश अध्यक्ष जगदनानंद सिंह ने कहा कि पार्टी ने फिलहाल एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। दस रुपये दे कर सदस्य बन सकते हैं। हर नए सदस्य की जिम्मेदारी होगी के वे कम से कम 25 लोगों को राजद से जोड़ें।