परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी मुन्ना सिंह के पुत्र निक्कू कुमार सिंह की मौत आठ जनवरी को सड़क दुर्घटना में अररिया में हो गई। बताया जाता है कि निक्कू कुमार आठ जनवरी को पूर्णिया से अररिया वाहन से जा रहा था तभी नबीनगर के समीप फोरलेन पर अनियंत्रित स्कार्पियो की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि निक्कू अररिया जिला जज का चालक था। उसकी मौत के बाद पत्नी रंजू देवी, पुत्र मयंक कुमार, टुक्कू कुमार आदि का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

















