परवेज अख्तर/सिवान: जीरादेई विधानसभा क्षेत्र के तीन प्रखंड की संयुक्त मंडल कार्यसमिति की बैठक गुरुवार को मैरवा नगर अध्यक्ष के आवास पर हुई। बैठक में पन्ना प्रमुख मंडल विस्तारक को लेकर विशेष चर्चा हुई। पन्ना प्रमुख का कार्य 10 दिन में पूरा कर पार्टी कार्यालय में जमा करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सभी बूथों पर पन्ना प्रमुख का कार्य को पूरा करने के लिए पार्टी के गाइड लाइन पर चर्चा की गई तथा इसे निर्धारित समय पर पूरा करने को कहा गया।
साथ ही साथ मंडल भाजपा को मजबूत करने और केंद्र सरकार की योजनाओं पर नजर रखते हुए उसे जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने को लेकर भी निर्देश दिया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सरोज सिंह राणा ने की। बैठक में नगर अध्यक्ष अमित सिंह, अजय तिवारी, कमलेश्वर दुबे, सुधांशु शेखर, मनोज जायसवाल, संजीव कुमारी आदि उपस्थित थे।

















