लकड़ी नबीगंज: भागवत कथा सुनने से समस्त जीवों का होता है कल्याण : मनीष भारद्वाज

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के डुमरा बिसेन टोला गांव में चल रहे संगीतमय भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन प्रवचन के दौरान अध्योध्या से पधारे आचार्य मनीष भारद्वाज महाराज ने कहा कि भागवत कथा का रसपान करने से समस्त जीवों का कल्याण होता है। इस दौरान उन्होंने भगवान कृष्ण के जन्म का कथा सुना श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

उन्होंने कथा के दौरान कर्म को बोध कराते हुए कहा कि मनुष्य को अपने कर्म का पालन करते रहना चाहिए। कर्म ही प्रधान है। भगवान कृष्ण ने ईश्वर की भक्ति के साथ कर्म की प्राधानता दी है। इस अवसर पर संत कन्हैया दास, आचार्य रिपुंजय, आचार्य आदित्य तिवारी, पंडित दीपक बाबा,अरविंद, लोचन शास्त्री समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।