✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के नदुआं गांव से हत्या मामले में आठ माह से फरार चल रहे आरोपित को एसआइ रवि कुमार ने शनिवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। थानाध्या संजीव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित नदुआ विशाल महतो है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि विशाल महतो पर अगस्त 2021 में आपसी विवाद में अपने चचेरे भाई तारकेश्वर महतो की हत्या करने का आरोप था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस मामले में कुल पांच लोग आरोपित थे। इसमें चार लोगो को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया गया था। गिरफ्तार चार लोगों में हरीश महतो अभी भी जेल में बंद हैं, जबकि हरे कृष्णा महतो, धर्मेंद्र महतो तथा अमन कुमार जमानत पर हैं। गिरफ्तार विशाल महतो को रविवार को जेल भेज दिया गया है।

















