बड़हरिया में सरपंच पर हमला करने के आरोप में पूर्व जिप सदस्य बाल्मीकि प्रसाद गुप्ता गिरफ्ताार

0

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के लकड़ी दरगाह सरपंच पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने सोमवार की रात में पूर्व जिप सदस्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार पूर्व जिप सदस्य की पहचान लकड़ी दरगाह निवासी वाल्मीकि प्रसाद गुप्ता के रूप में हुई है। बताया जाता है कि 18 जुलाई को सरपंच संतोष चौहान पर जानलेवा हमला किया गया था।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इसमें सरपंच एवं उनके भगीना घायल हो गए थे। दोनों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया था। सदर अस्पताल में पुलिस के समक्ष दिए गए बयान के आधार पर लकड़ी दरगाह निवासी पूर्व जिप सदस्य वाल्मीकि प्रसाद, किरण महतो, राजू महतो व एक अन्य महिला को आरोपित किया गया था। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सभी आरोपित फरार बताए जा रहे हैं।—