भगवानपुर हाट: मतदान की तैयारी का प्रशासनिक स्तर पर दिया जा रहा अंतिम रूप

0
voter

✍️परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट महाराजगंज संसदीय क्षेत्र में छठे चरण में 25 मई को मतदान होना है। इसकी प्रशासनिक तैयारी अंतिम चरण में है। ऐसे में प्रखंड प्रशासन तैयारियों को ”फाइनल टच” देने में युद्ध स्तर पर जुटा हुआ है। कैंप मोड में सभी चुनावी कार्य निपटाए जा रहे हैं। मतदान दल को मतदान केंद्रों पर भेजने के लिए वाहन अधिग्रहण की कार्रवाई की जा रही है ताकि लोकतंत्र के इस महापर्व में किसी प्रकार की असुविधा न हो। सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार विशाल ने बताया कि मतदान दल को प्रखंड क्षेत्र के बूथों पर भेजने के लिए करीब सौ वाहनों का अधिग्रहण कर वाहन कोषांग, महाराजगंज भेज दिया गया है। शेष आवश्यक वाहनों का अधिग्रहण किया जा रहा है। मतदान केंद्रों पर उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं का सेक्टर पदाधिकारियों द्वारा भौतिक सत्यापन करा लिया गया है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था रहेगी। मतदाताओं को जागरूक कर अधिक से अधिक मतदान कराना हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए प्रखंड क्षेत्र में ”स्वीप” के तहत सतत जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। ज्ञात हो कि लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी मतदान केंद्रों पर मतदान कर्मी व मतदाताओं की सुविधा का खास ख्याल रखा गया है। पेयजल, शौचालय, शेड, प्राथमिक उपचार, हेल्प डेस्क, मतदाताओं के बैठने की व्यवस्था के अलावा प्रत्येक मतदान केंद्र पर वृद्ध एवं दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए व्हीलचेयर की भी व्यवस्था की गई है। ”स्वीप” के द्वारा प्रखंड क्षेत्र के गांवों में लगातार कराई जा रही गतिविधियों में आम नागरिकों की सहभागिता भी बढ़ी है। इनमें मतदाता शपथ, दीवार लेखन, संध्या चौपाल, रंगोली, मेंहदी, मशाल जुलूस आदि गतिविधियां उल्लेखनीय है। अभियान को सफल बनाने में बूथ स्तर पर प्रतिनियुक्त कर्मियों, बीएलओ, आशा, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, जीविका दीदी, स्वास्थ्य कर्मी, विकास मित्र, स्वच्छताग्राही, टोला सेवक आदि सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।