सिवान:हर हाल में बदमाशों को नतमस्तक होना पड़ेगा:- रमेश सिंह कुशवाहा

0

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
समाज के सभी वर्गों को हमेशा साथ लेकर चलूंगी। सभी की समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के अनुरुप विकास कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा। उक्त बातें 18 सिवान लोकसभा संसदीय सीट पर जदयू प्रत्याशी विजयलक्ष्मी देवी ने जीत दर्ज करने के बाद शहर के महादेवा रोड स्थित केंद्रीय कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि उनकी जीत पूरे सिवानवासियों की जीत है। यह जीत लोकतांत्रिक व्यवस्था में भरोसा करने वालों की जीत है। जीत में सभी वर्गों व समुदाय के लोगों का साथ मिला है। उन्होंने जीत के लिए सूबे के मंत्री मंगल पांडेय, लेसी सिंह सहित अन्य वरीय मंत्रियों के प्रति आभार प्रकट किया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व आपसी सद्भाव के विकास माडल की जीत हुई है। जिस पर जनता ने भरोसा करके अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि सिवान को अपराध मुक्त बनाने की लड़ाई लगातार ही जारी रहेगी और हर हाल में बदमाशों को नतमस्तक होना पड़ेगा। दारौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने कहा कि यहां मोदी-नीतीश के विकास की गारंटी की जीत हुई है। जनता किसी की बात में आकर गुमराह नहीं होने वाली है। जनता ने अमन-चैन को चुना है। मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. अभिमन्यु सिंह, नंद प्रसाद चौहान, प्रशांत दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल, जिला प्रवक्ता सुनील कुमार, जदयू नेत्री निभा सिंह, लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष महादेव पासवान समेत एनडीए के अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।