आंदर: भाजपा मंडल वृहत कार्यसमिति की बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा

0
baithak

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड मुख्यालय स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में मंगलवार को भाजपा दरौली विधानसभा के अंतर्गत आंदर भाजपा मंडल वृहत कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष सुभाष सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। मंच संचालन प्रमोद कुमार पाठक ने किया। बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। भाजपा महादलित प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज कुमार राम ने बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रो. अभिमन्यु कुमार सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार के उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए कहा मोदी जी ने गरीब कल्याण की योजनाएं हर गरीब, किसान एवं नौजवानों को लाभांवित कर रही है। गरीबों को मुफ्त अनाज योजना, किसानों को किसान सम्मान निधि योजना, युवाओं को स्टार्ट अप पिछड़ा समाज को विश्वकर्मा योजना से जोड़ने का कार्य किया है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

वहीं दरौली विधानसभा प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी समर्थित सरकार ने 15 वर्षों से लगातार बिहार की दशा और दिशा बदलने का कार्य की है। बिहार में 2005 के पूर्व जंगल राज था, अपहरण और अपराध सरेआम हो रहे थे, वहीं 2005 के बाद बिहार में सुशासन का राज स्थापित किया गया एवं अब बिहार में विकास एक मुख्य मुद्दा बन गया है। ललन चौधरी ने कहा कि भाजपा सिवान जनसंघ के काल से ही काफी मजबूत है जिसका सारा श्रेय यहां के देवतुल्य कार्यकर्ताओं की ही बदौलत है। वहीं कार्यक्रम को भाजपा के वरिष्ठ नेता शंभू प्रसाद, ब्रजेश्वर नारायण शर्मा, जिला उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, शर्मानंद राम, भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जया पासवान, अवधेश सिंह, प्रमोद पाठक, सुरेंद्र पासवान, मुखिया देवेंद्र सिंह, श्रावण प्रसाद, मुनिजी भगत, समीर सिंह आदि लोगों ने संबोधित किया। बैठक में सभी पंचायत अध्यक्ष, महामंत्री, शक्ति केंद्र प्रमुख समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।