युवक के आंख में लगी है चाकू
परवेज अख्तर/सिवान : जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के रिसौरा गांव में रविवार की रात्री 8.10 बजे गांव के युवकों के बीच किसी बात को लेकर वाद विवाद के बीच तीन चार युवकों ने एक युवक को चाकू मारकर जख्मी कर दिया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव की किसी व्यक्ति की मृत्यु रविवार को हो गयी थी। उनको दफनाने के लिए गांव के श्मशान घाट पर लोग गये थे। जिसमें गांव के कुछ युवक भी गये थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर युवकों में वाद विवाद हो गया। तभी तीन चार की टोली में गये युवकों में से एक युवक ने गांव के ही सुरेश कुमार साह को चाकू से प्रहार कर दिया जिससे उसके बाये आंख में चाकू लग जाने से वह जख्मी होकर जमीन पर गीर गया। वहीं उक्त युवक वहां से भाग गये। लोगों ने तुरंत सुरेश कुमार साह को सिवान सदर अस्पताल लेकर लेकर गए जहां चिकित्सकों ने युवक की चिंताजनक हालत में पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया. ग्रामीणों ने इसकी सुचना थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह को दे दि है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…