परवेज अख्तर/सिवान: सिवान नगर थाना क्षेत्र के पुरानी बजाजी मौलेश्वरी चौक समीप एक घर में दुकान के रखे मोबाइल से भरा बैग की अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। चोरी हुए मोबाइलों की कीमत लगभग छह लाख रुपया है। मामले में पीड़ित पुरानी बजाजी मौलेश्वरी चौक निवासी संजय कुमार अग्रहरि ने नगर थाना में चोरी का आवेदन दिया है। घटना के संबंध में संजय कुमार अग्रहरि ने बताया कि उनकी जेपी चौक पर मोबाइल की दुकान है और दुकान का स्टॉक घर पर रखते हैं।
बीती रात दुकान बंद कर मोबाइल का स्टॉक बैग में रख कर घर ले गया और खाना खाकर सभी परिवार के लोग सो गए। सुबह उठकर जब दुकान जाने के लिए बैग लेने कमरे में गया तो देखा कि मोबाइल से भरा बैग गायब है। इसके बाद घर के सदस्यों से भी पूछताछ की लेकिन वह बैग कहीं नहीं मिला। संजय ने बताया कि घर में रिपेयरिंग का काम चल रहा है इस कारण घर के बाहर बांस की लकड़ी रखी हुई है। ऐसा प्रतीत होता हे कि इस लकड़ी पर चढ़कर चोर घर में आए और मोबाइल से भरा बैग लेकर भाग गए। बताया कि बैग में सैमसंग, ओपो, वीवो, रेडमी, नोकिया इत्यादि कंपनी का 40 पीस स्मार्टफोन था ।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…