परवेज अख्तर/सिवान: समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय में एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने सोमवार की देर शाम जिले के सभी थानाध्यक्षों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने बारी-बारी से सभी थानाध्यक्ष से उनका परिचय प्राप्त कर उनके क्षेत्र में होने वाले कांडों के बारे में चर्चा कर जानकारी ली तथा अहम निर्देश दिए। उन्होंने वाहन चेकिंग, गश्ती व वारंटियों के मामलों को शीघ्र निष्पादित करने का आदेश दिया गया। एसपी ने सख्त लहजे में कहा कि अच्छा काम करने वाले दारोगा से ही थाना चलवाया जायेगा। सभी अधिकारी व पुलिसकर्मी अभी से चेत जायें।
शिकायत मिलने पर कार्रवाई तय है। थानों पर पहुंचने वाले हर मामलों को निष्पादित किया करें किसी थाना क्षेत्र में शराब बिकने पर कार्रवाई होगी। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को हर हाल में शराब तस्करी पर रोक लगाने को कहा। कहा कि यूपी बॉर्डर से सटे होने के कारण तस्कर इस जिले से होकर ही दूसरे जिलों में भी शराब की खेप ले जाते हैं, इसलिए संबंधित थानों के थानाध्यक्ष बॉर्डर इलाके में गश्ती तेज कर दें। नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाकर वाहनों का जांच करें।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…