Categories: पटना

कुछ घंटों में लालू पर आएगा बड़ा फैसला, ‘जाएंगे जेल या मिलेगी बेल’ पर सभी की निगाहें टिकी

पटना: चारा घोटाले के बड़े मामले डोरंडा कोषागार पर मंगलवार को फैसला आएगा। इसके लिए राजद सुप्रीमो लालू यादव रांची पहुंच चुके हैं। इस घोटाले में लालू यादव सहित 99 लोग आरोपी है। इसकी सुनवाई सीबीआई की विशेष अदालत कर रही है, जिसका आखरी दिन मंगलवार को ही है। डोरंडा कोषागार मामले में पुराने केसों का रेफरेंस लेते हुए सुनवाई की जाएगी। ऐसे में उन सभी मामले पर सुनवाई होगी, जिनमें लालू यादव ने सजा पाई हुई है और अभी फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर हैं।

चारा घोटाले के सबसे बड़े मामले डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ की अवैध निकासी (RC 47ए/96) के मामले में आज फैसला आएगा। इस केस में 10 महिलाएं भी आरोपी है। मामले में चार राजनीतिज्ञ, दो वरीय अधिकारी, चार अधिकारी, लेखा कार्यालय के छह, 31 पशुपालन पदाधिकारी स्तर के एवं 53 आपूर्तिकर्ता मुकदमे का सामना कर रहे हैं। अदालत ने सभी आरोपियों को व्यक्तिगत रूप से अदालत में मौजूद रहने का निर्देश दिया है।

बता दें, सुनवाई में उपस्थित रहने के लिए लालू 2 दिन पहले 13 फरवरी को ही रांची पहुंच गए हैं। वहां उनका कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया था। अभी वह रांची में ही है। चारा घोटाले के चार अन्य मामलों में लालू दोषी करार दिए जा चुके हैं। वह अब तक 6 बार जेल भी जा चुके हैं। अभी दुमका ट्रेजरी मामले में जमानत पर बाहर हैं।

सीबीआई ने 1996 में अलग-अलग कोषागारों से गलत ढंग से अलग-अलग राशियों की निकासी को लेकर 53 मुकदमे दर्ज किए थे। ये रुपयों को संदिग्‍ध रूप से पशुओं और उनके चारे पर खर्च होना बताया गया था। उन 53 मामलों में से यह मामला आरसी 47 (ए)/ 96 सबसे बड़ा जिसमें सर्वाधिक 170 आरोपित शामिल हैं। इस मामले में सर्वाधिक 139 करोड़ रुपए की भारी भरकम राशि की अवैध निकासी की गई थी। मामले में अभियोजन पक्ष के गवाहों की संख्‍या भी सबसे अधिक 585 है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026