परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के ऐतिहासिक मेंहदार स्थित बाबा महेंद्र नाथ के मंदिर में सोमवार को पूजा करने के दौरान एक महिला के गले से चेन उड़ाने का मामला प्रकाश में आया है. बताया जाता है कि महराजगंज थाना क्षेत्र के भाऊ छ्परा गांव के दिनेश कुमार शर्मा अपने परिवार के साथ पूजा-अर्चना करने के लिए मेहंदार मंदिर पहुंचे थे.
सुबह करीब 10:30 बजे मंदिर के गर्भ गृह में दिनेश कुमार शर्मा की पत्नी बबीता देवी पूजा कर रही थी और दिनेश शर्मा खड़े थे. इसी दौरान जुटी भीड़ में शामिल चोर ने दिनेश कुमार शर्मा की पत्नी बबिता देवी की गर्दन से सोने की चेन खींचकर भाग निकला. घटना को लेकर पीड़ित परिवार और वहां पर मौजूद एक पुजारी के बीच घंटों तक कहासुनी होता रहा. पीड़ित परिवार वालों ने घटना की शिकायत ओपी पुलिस से की है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…