परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया थाना मुख्यालय के बड़हरिया- तरवारा मुख्यामर्ग के सीएचसी के सामने एक बाइक में ट्रक ने धक्का मार दिया. नतीजतन बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. विदित हो कि थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी मालिक मिश्रा (70) अपनी बाइक से बड़हरिया बाजार में किसी निजी काम से जा रहे थे, तभी तरवारा की तरफ बालू से लदे ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया. दुकानदारों ने घायल मालिक मिश्र को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया.
जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जहां उनका इलाज चल रहा है. इधर बाजार के दुकानदारों का कहना है कि हमेशा ट्रक पर ओवरलोडिंग बालू का अवैध कारोबार चल रहा है, बालू से ओवर लोडेड ये ट्रक अश्लील भोजपुरी गीत बजाते हुए तीव्र गति से बाजार पार करते हैं, जिससे अक्सर यात्री चपेट में आ जाते हैं. बाजारवासियों का कहना है कि पुलिस-प्रशासन इस पर मौन है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…