सिवान में एआईएसएफ का तीन दिवसीय राज्य सम्मेलन संपन्न

55 सदस्यीय राज्य परिषद एवं 23 सदस्यीय कार्यकारिणी गठित

परवेज अख्तर/सीवान: देश के पहले छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेन्ट्स फेडरेशन का 32 वां बिहार राज्य सम्मेलन सोमवार को संपन्न हो गया. तीन दिवसीय सम्मेलन के अंतिम दिन 55 सदस्यीय राज्य परिषद, 23 सदस्यीय राज्य कार्यकारिणी गठित की गई. सम्मेलन में सर्वसम्मति से अमीन हमज़ा को राज्य अध्यक्ष, रंजीत पंडित को राज्य सचिव, भाग्य भारती एवं रजनीकांत कुमार को राज्य उपाध्यक्ष, राहुल कुमार यादव एवं जन्मेजय कुमार को राज्य सह सचिव और गरूण प्रियम को राज्य कोषाध्यक्ष चुना गया. सम्मेलन में शिक्षा-स्वास्थ्य एवं रोजगार के सवालों को लेकर राज्यव्यापी चरणबद्व आंदोलन आंदोलन छेड़ने का आह्वान किया गया. आगामी 8 अप्रैल को असेंबली बम कांड दिवस पर शिक्षा-स्वास्थ्य एवं रोजगार के हालात को लेकर जिला समाहरणालयों पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया. सम्मेलन में 32 जिलों के 279 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. इस दौरान रंजीत पंडित, सबीना खातून, जन्मेजय कुमार एवं किशोर कुमार की चार सदस्यीय अध्यक्षमंडली ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता की. सम्मेलन की शुरूवात 19 मार्च को हुई थी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026