छपरा:- इसुआपुर प्रखंड के रामपुर-अटौली पंचायत में अटौली क्रिकेट स्टेडियम में क्रिकेट के दौरान दो पक्षों के आपसी विवाद में पवन मांझी नाम के एक व्यक्ति ने चार लोगों को गोली मार दी है। बता दें कि गोली लगने वालों में भूषण कुमार, अमन कुमार, सुभाष कुमार, बट्टू मिश्र शामिल है इन सभी घायलों को इसुआपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। आपलोगों को यह भी बता दें कि सभी घायलों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
अटौली का यह गोली कांड तब हुआ जब अटौली क्रिकेट स्टेडियम में क्रिकेट मैच चल रहा था उसी दौरान किसी चीज को लेकर दो पक्षों में बहस शुरू हो गई और इसी दौरान पवन मांझी नाम के एक युवक ने क्रिकेट स्टेडियम में ही धराधर चार लोगों को गोली मार दी जिसके बाद स्टेडियम में भगदड़ मच गई। घटना के दौरान ही क्रिकेट स्टेडियम में मौजूद कुछ लोगों ने गोली मारने वाले पवन मांझी को पकड़कर इसुआपुर थाना को सौप दिया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…