Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

पुलिसिया छानबीन शुरू :- तरवारा के हजपुरवा में दरवाजे पर फायरिंग से अफरातफरी का माहौल

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के जी.बी.नगर थाना क्षेत्र के हजपुरवा गांव में शुक्रवार की देर शाम बाइक सवार सशस्त्र लोगों ने फायरिंग कर दरवाजे पर खड़ी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपित हवा में हथियार लहराते फरार हो गए। फायरिंग की घटना से गांव में अफरातफरी मच गयी।आसपास लोगों ने बताया कि पहले हमलोगों ने समझा कि पटाखे की आवाज हैं। लेकिन, घर के बाहर निकला तो पता चला कि फायरिंग की घटना में दरवाजे पर खड़ी कार क्षतिग्रस्त हो गयी है। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच छानबीन शुरू कर दी।

घर के सामने लगे सीसीटीवी फुटेज से पुलिस आरोपितों की पहचान करने में जुटी है। इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि हजपुरवा गांव निवासी कृष्णा मांझी ने पुलिस को बताया है कि पुरानी रंजिश को लेकर उसके घर पर फायरिंग की गयी है। दोनों दिल्ली के फरीदाबाद में व्यवसाय करते हैं। इस घटना को लेकर हजपुरवा गांव निवासी नेपाली यादव को आरोपित किया है। वहीं हजपुरवा गांव के लोगों ने पुलिस को बताया कि कृष्णा मांझी मुखिया का चुनाव लड़ता है। मामला आपसी विवाद का है। पुलिस के अनुसार घटना की जांच की जा रही है। जल्द दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026