परवेज अख्तर/सिवान : जिले के नौतन थाना क्षेत्र के सिरिसिया गांव में शुक्रवार को अपराह्न करीब तीन बजे एक निर्माणाधीन मकान में भाड़ा-चाली बांधने एवं गाड़ने को लेकर दो पक्ष में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर पत्थरबाजी शुरू हो गई। इस दौरान फायिरंग भी की गई। इससे घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि नौतन थाना क्षेत्र के सिरिसिया गांव के कन्हैया यादव और ऋषिकेश यादव दोनों लोगों के घर का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी बीच भाड़ा-चाली बांधने को लेकर कहासुनी हो गई और बात बढ़कर मारपीट एवं पत्थरबाजी में तब्दील हो गया। इस दौरान अफरातफरी का माहौल कायम हो गया और लोग इधर-उधर भागने लगे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से करीब आधा दर्जन लोगों हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। इस दौरान हुए पत्थरबाजी में दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद से गांव में दो पक्षों में तनाव कायम है जिसके मद्देनजर पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है। प्रभारी थानाध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने कहा कि दोनों पक्ष से अभी आवेदन नहीं मिला है। पत्थरबाजी के दौरान फायरिंग की बात दोनों एक-दूसरे पर लगा रहे हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…