परवेज अख्तर/सिवान :- मंडल कारा में गठित विशेष अदालत में शुक्रवार को मो. शहाबुद्दीन से जुड़े हैं कुल तीन मामलों की सुनवाई की गई। विशेष अदालत के विशेष सत्र न्यायाधीश वीके शुक्ला की अदालत में राजीव रौशन हत्याकांड, बहुचर्चित प्रतापपुर गोलीकांड एवं एक अन्य क्रिमिनल रिवीजन मामले में सुनवाई की गई। अभियोजन की ओर से उपस्थित विशेष लोक अभियोजक जयप्रकाश सिंह एवं सहायक लोक अभियोजक रघुवर सिंह ने अभियोजन की ओर से दिए गए आवेदनों पर सुनवाई आरंभ किया। बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अभय कुमार राजन एवं मो. मोबीन बचाव की ओर से दिए गए अपने जवाबों पर अपना पक्ष रखा । सुनवाई पूरी नहीं हो सकी तथा अदालत ने आवेदनों पर सुनवाई के लिए दूसरी तिथि निर्धारित कर दिया । बहुचर्चित प्रतापपुर गोलीकांड मामले में कई तिथि से गवाही नहीं हो रही है। अदालत ने इस मामले में जल्द से जल्द गवाही शुरू करने का निर्देश अभियोजन को दिया। निश्चित तिथि पर गवाही लाने का निर्देश भी अदालत ने जारी कर दिया ।एक अन्य क्रिमिनल रिवीजन मामले में संक्षिप्त सुनवाई की गई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…