भागलपुर: पिछले कुछ दिनों से जब भी रात में कोई गोलीबारी की घटना होती है, तो उस समय बिजली गुल क्यों हो जाती है। यह सवाल जिले के पुलिस कप्तान के सामने उठी तो वह भी हैरान रह गए। उन्हें यह कबूल करना पड़ गया कि यह कैसे संभव है, इस बात की जांच की जाएगी। एसपी स्वर्ण प्रभात से यह सवाल पिछले तीन दिन में हुए दो हत्याओं को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पूछा गया।
दरअसल, भागलपुर में पिछले तीन दिनों में दो हत्याएं हुई, दोनों हत्याओं के दौरान बिजली गुल थी। इसी तरह खंजरपुर में हनी सिंह के घर पर चढ़ कर अपराधियों के द्वारा गोलीबारी की घटना और डीआईजी कार्यालय के पीछे जमीन कारोबारी की हत्या के समय बिजली गुल थी।
ऐसे में लोगों का मानना है कि यह संयोग नहीं हो सकता है। गोलीबारी के दौरान अंधेरा होता और अपराधी आराम से फरार हो जाते हैं। उनकी पहचान भी मुश्किल हो जाती है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…