Categories: पटना

अंडरवियर में दिखने और हंगामा करने वाले JDU विधायक की मुश्किलें बढ़ी, पुलिस के हाथ लगा तेजस राजधानी एक्सप्रेस का Video

पटना: गोपालपुर से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल की मुश्किलें अब और बढ़ने वाली हैं। दिल्ली में जहां उनके खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं और एससी एसटी अत्याचार निवारण कानून के तहत दर्ज कराया गया है। वहीं, अब उनका घटना वाले दिन का वीडिया भी पुलिस के हाथ बतौर सबूत लगा है। तेजस राजधानी एक्सप्रेस में सफर के दौरान अंडरवियर में दिखने और हंगामा करने वाले जदयू विधायक पर दर्ज एफआईआर का अनुसंधान शुरू हो चुका है।

रेल पुलिस ने आरा रेल पुलिस ने रेलवे से संपर्क करने के बाद घटना के दिन का सीसीटीवी (CCTV) फुटेज पुलिस ने हासिल कर लिया है और अब उस मामले की पूरी छानबीन की जा रही है। रेल एसपी विकास वर्मन के मुताबिक जांच के दौरान हर एक बिंदु को ध्यान से देखा और खंगाला जा रहा है। भागलपुर के गोपालपुर विधानसभा सीट से विधायक गोपाल मंडल पर आईपीसी की धारा 504, 290, 379 और 34 के अलावा 3 (R) (S) SC/ST अत्याचार निवारण के तहत केस दर्ज हुआ है।

वहीं, तेजस के कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। हाथ लगे एक वीडियो पर विधायक अंडरवियर पहने आराम से जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में विधायक की सफाई की पोल खुलते दिखाई दे रही है। दरअसल, विधायक ने मामले पर सफाई देते हुए कहा था कि ट्रेन में उनका पेट खराब हो गया था। अगर वे जल्दी से न जाते तो सीट गंदी हो जाती। लेकिन हाथ लगे वीडियो में ऐसा नहीं है। वे आराम से टहलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

रेल एसपी विकास बर्मन के निर्देश पर आरा जीआरपी में विधायक गोपाल मंडल समेत 4 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। नामजद में विधायक के अलावा कुणाल सिंह, दिलीप कुमार, विजय मंडल शामिल हैं। पीड़ित प्रह्लाद पासवान ने आरोप लगाते हुए आवेदन दिल्ली स्टेशन पर दिया था। आरोप हैं कि उसके साथ मारपीट, सोने की चेन की लूट और गाली-गलौज के साथ-साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया गया। पुलिस पूरे मामले पर कार्रवाई करने के लिए जांच कर रही है। मौके पर मौजूद अन्य यात्रियों को गवाही के लिए बुलाने की प्रक्रिया भी चल रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026