परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दरौली प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मे शौच मुक्ति घोषणा कार्यक्रम के दौरान भिटौली मुखिया संजय प्रजापति एवं बीडीओ लालबाबू पासवान के बीच झड़प हो गई। मुखिया संजय प्रजापति द्वारा जिले से शामिल होने आए पंचायती राज पदाधिकारी सुनील कुमार से अपनी बात कह रहे थे उसी दरम्यान बीडीओ द्वारा मुखिया संजय को बल पूर्वक स्टेज से नीचे उतार दिया गया आक्रोशित भिटौली पंचायत के मुखिया एवं उसके समर्थकों द्वारा कार्यक्रम में ही बीडीओ के विरुद्ध नारा लगाया जाने लगा। मुखिया संजय प्रजापति ने बीडीओ लालबाबू पासवान पर आरोप लगाया कि ओडीएफ के नाम पर बीडीओ ने अपने दलालों के माध्यम से प्रोत्साहन राशि हड़प लिया है। इस बीडीओ के कार्यकाल मे मुखिया से ज्यादा पावर दलालों का है। मुखिया ने कहा कि मैं अपने पंचायत की जनता साथ धोखा नहीं कर सकता। मेरा पंचायत ओडीएफ नहीं हुआ है और मुझसे बीडीओ द्वारा जबरदस्ती हस्ताक्षर कराया जा रहा था। उनहोंने कहा कि दरौली प्रखंड का ओडीएफ कागज पर हुआ है, धरातल पर नहीं जो सरासर गलत है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम से पहले भी प्रखंड में आयोजित बैठकों में मेरे द्वारा किसी मुद्दे को उठाने को लेकर बीडीओ द्वारा मुझे बार-बार धमकी देते रहना, झूठे केस में फंसाने की धमकी देते रहना, उनकी आदत है। इस संबंध में पूछे जाने पर बीडीओ ने मुखिया के आरोपों को निराधार बताया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…