रघुनाथपुर

रघुनाथपुर के सरयू नदी के दियरा से एक हिरण की बच्चा बरामद

ग्रामीणों ने पकड़ कर स्थानीय प्रशासन को दी सूचना

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के रघुनाथपुर स्थानीय थाना के नरहन गाव की सरजू नदी के दियरा से शुक्रवार की शाम एक हिरण की बच्चा मिला. ग्रामीण ने उसे उठा कर अपने घर लाये. इधर हिरण का बच्चा मिलने की सूचना के बाद ग्रामीणों का हुजूम देखने को उमड़ा पड़ा. इसके बाद ग्रामीणों इसकी लिखित सूचना स्थानीय बीडीओ संतोष कुमार मिश्रा, सीओ देवनारायण झा, थाना प्रभारी मनोज कुमार प्रभाकर को दी. नरहन गांव निवासी कृष्णा कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की शाम में में खेत घूमने दियरा में गया हुआ था. इसी दरम्यान झाड़ी में हरकत हुयी. पासजाकर देखा तो हिरण का बच्चा गिरा हुआ था. मानवता के नाते उसे उठाकर अपने घर लेकर आये. क्योंकि जंगली जानवर उसे नुकसान पहुंचा सकते थे. इससे पहले पूर्व में भी दियरा से एक हिरण का चार पांच साल का बच्चा मिला था. जिसे वन विभाग की टीम लेकर चली गई थी. रघुनाथपुर पशुपालन चिकित्सा प्रभारी डॉ कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि यह कला हिरण का बच्चा है जो बिहार के बाल्मीकि नगर टाईगर रिजर्व (वीटीआर) के जंगल में पाया जाता है. इसी जंगल से निकल कर भटक कर नदी की तरफ चला आया होगा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026