परवेज अख्तर/मांझा(गोपालगंज):- जिले के मांझा थाना क्षेत्र के दियारा इलाके मे पुलिस ने छापेमारी कर अबैध शराब के साथ शराब माफिया को गिरफ्तार कर लिया. बताया जाता है कि शनिवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर मांझा थाना पुलिस ने दियारा क्षेत्र मे छापेमारी किया.छापेमारी के दौरान पुलिस ने अधिक मात्रा मे शराब के साथ शराब माफिया को गिरफ्तार कर लिया.गिरफ्तार शराब माफिया पश्चिमी चंपारण के नौतन थाना के मलाही गांव के इंद्रजीत यादव बताया जाता है.पुलिस ने बताया की उक्त शराब माफिया तीन जिलों का कुख्यात था.उसके उपर कई थानो मे शराब के मामले दर्ज है. वह गन्ने के खेत मे शराब छुपाकर गन्ने के खेत मे सोया हुआ था.पुलिस ने गिरफ्तार माफिया के पास से अंग्रेजी शराब को बरामद किया है.पुलिस माफिया के रिकॉर्ड को छान रही है.वहीं दुसरी तरफ मांझा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों मे छापेमारी कर चार शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार धंधेबाजों मे भैसही तुरहा टोली गांव के मंटू साह,रवि कुमार, रमेश साह,तथा माड़वाटोला गांव के अनिल कुमार साह को पुलिस ने शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया.पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर चारो धंधेबाजों को जेल भेज दिया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…