नौतन

नौतन में विवादित जमीन पर मझौली राजा के वंशज ने किया अपना दावा

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के स्थानीय नौतन प्रखंड क्षेत्र के नौतन बाजार स्थित बगहूत बाबा स्थान के उत्तर 2 बिगहा 12 कट्ठा विवादित भूमी पर उतर प्रदेश निवासी मझौली राज के वंशज अजय प्रताप मल्ल ने अपना ठोकते हुए सिवान आरक्षी अधीक्षक को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग किया है । उनके अनुसार बाजार स्थित बगहूत बाबा स्थान के उत्तर खाता संख्या 12, सर्वे संख्या 2282, रकबा 2 बिग्घा, 11 कट्ठा, 2 घूर जमीन हाल सर्वे मझोली राज की खतियानी जमीन है । इस के जमीन के साथ साथ और भी जमीन मझौली राज के नाम से हाल सर्वे खतियान में दर्ज है, जिस पर मझौली राज का दखल कब्जा है ।

मझौली राज के द्वारा 1969-70 तक लगान देते हुए रशीद कटाई गई है, विपक्षी अशोक यादव पिता चंद्रिका यादव नौतन थाना क्षेत्र बसदेवा गाँव निवासी द्वारा अंचल कर्मियों को मिलाकर जाली कागजात के आधार पर मझौली राज के कुंवर जगदीश प्रताप मल के नाम पर चल रही जमाबंदी खाता 12 सर्वे नमसरवे 2282, रकबा 2 बिग्घा, 11 कट्ठा, 2 घूर जमाबंदी चंद्रिका यादव अपने नाम से करा लिया है, जिसे लेकर अपर समाहर्ता सिवान के यहाँ रद्द करने के लिए वाद संख्या 81/2020-21 दायर किया गया है । इसकी सुनवाई चल रही है ।

वहीं विपक्षी बसदेवा गाँव निवासी चंद्रिका यादव, अशोक यादव तथा नौतन निवासी अनुप कुमार, बलिराम प्रसाद, श्रीराम प्रसाद, विवेक प्रसाद तथा कृष्णा प्रसाद सभी ने लाॅक डाउन के बीच उक्त भूमि से बेदखल करने की प्रयास किया गया । विफल रहे है । मालूम हो कि इसी विवादित भूमि को दखल कब्जा करने को लेकर मुरारपट्टी पंचायत मुखिया अशोक यादव और नौतन बाजार के कृष्णा प्रसाद आदि के बिच लिए 27 मई को मारपीट तथा फायरिंग हुआ था जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गये थे । इसके बाद दोनों पक्षों के लिखित बयान पर दोनो पक्ष के एक दर्जन से अधिक लोगों के विरुद्ध थाने में मामला दर्ज किया गया है । इस संबंध में अंचलाधिकारी रवीन्द्र मिश्र ने कहा कि भूमि विवाद मामले की जाँच चल रही है ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026