परवेज अख्तर/सिवान: जिले के अलग-अलग सड़क दुघटना में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। पहली घटना पचरुखी प्रखंड क्षेत्र के गम्हरिया बाजार के समीप गुरुवार की दोपहर हुई। जहां बाइक एवं आटो की टक्कर में महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल। घायलों में जीबी नगर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा निवासी अशोक राम, लक्ष्मण यादव, चांचोपाली गांव निवासी दीपक कुमार, संजीत कुमार, नितेश कुमार एवं लीलावती देवी शामिल हैं। वहीं दूसरी घटना लकड़ीनवीगंज ओपी क्षेत्र के परौली गांव समीप की है। परौली निवासी उप मुखिया धर्मेंद्र महतो एवं टुनटुन कुमार सिंह अपनी बाइक पर सवार होकर नवीगंज बरौली भवानी चौक से मुख्य मार्ग होकर जा रहे थे। तभी नवीगंज की तरफ से आ रही बाइक से शाहटोला जल मीनार के समीप टक्कर हो गई। इससे दोनों बाइक पर सवार एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने इन्हें नवीगंज सरकारी अस्पताल में लाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों में परौली निवासी पूर्व उप मुखिया धर्मेंद्र महतो, टुनटुन कुमार सिंह, गुड़िया देवी और दीपक सिंह शामिल हैं। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने भी स्थिति नाजुक देखकर सभी को पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…