परवेज अख्तर/सीवान:
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमलोरी-सरसर स्टेशन और हथुआ के बीच बुधवार की रात्रि ट्रेन से कटकर मां एवं पुत्री की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने मामले की जांच कर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेजा दिया। हालांकि गुरुवार की देर शाम तक दोनों की पहचान नहीं हो सकी थी। मामले में जीआरपी प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार की रात्रि सूचना मिली कि अमलोरी-सरसर स्टेशन और हथुआ के बीच ट्रेन से कटकर एक युवती और एक महिला की मौत हो गई है। सूचना पर जांच की गई तो पाया गया कि ट्रेन से कट कर महिला और युवती की मौत हो गई थी। जहां दोनों का शव क्षत-विक्षत पड़ा हुआ था। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। इधर स्थानीय लोगों ने बताया कि मां-पुत्री मुफस्सिल थाना क्षेत्र के किसी गांव की निवासी थीं। मुफस्सिल थाना को इसकी सूचना दी गई लेकिन सूचना के बाद भी स्वजन नहीं आए। बताया कि ट्रेन से कटने वाली महिला करीब 60 वर्ष की है जबकि युवती 25 वर्ष की बताई जा रही है वहीं गुरुवार की देर शाम तक दोनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…