परवेज अख्तर/सीवान :- जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के डरैला गांव में रविवार की सुबह आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें लगभग एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में लाया गया जहां से चिकित्सकों ने पांच लोगों की स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि डरैला गांव निवासी विक्रम राम और उमाशंकर राम के बीच शनिवार की सुबह भूमि को लेकर विवाद हुआ था। इस मामले में सरपंच व जनप्रतिनिधियों ने पहुंच कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया। लेकिन दोनों पक्ष अपनी-अपनी बात पर अड़े रहे। इस मामले में एक पक्ष ने अपनी निजी भूमि पर दूसरे पक्ष द्वारा अतिक्रमण करने का आरोप लगा रह थे। दोनों में इतना विवाद बढ़ गया कि रविवार की सुबह दोनों तरफ एक-दूसरे पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार हमला कर दिया, जिसमें एक पक्ष से विक्रम राम, अजीत राम, प्रसेनजीत राम, अमिता देवी और दूसरे पक्ष से शंभू राम, भरत राम, उमाशंकर राम, फागू राम, सावित्री कुमारी, काजल कुमारी और तेतरी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को पीएचसी लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024