Categories: जिला

बालू लदा ट्रक टायर एजेंसी में घुसा, चालक ट्रक छोड़ हुआ फरार

परवेज अख्तर/सीवान :- जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के मलमलिया-सिवान 73 स्टेट हाइवे पर पथ पर रविवार की दोपहर एक बालू लदे ट्रक का पिछला हिस्सा आगे-पीछे साइड करने के क्रम में अनियंत्रित होकर सड़क छोड़ करीब 10 मीटर दूर करीब पांच फीट की गहराई में बने पक्का मकान में जा टकराया।
उस मकान में टायर की एजेंसी है। ट्रक का पिछला हिस्सा दुकान में घुस गया जिससे दुकान व मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ फरार हो गया। बताया जाता है कि मुन्ना टायर एजेंसी मालिक गजेंद्र सिंह का पुत्र मनोज सिंह अपने टायर एजेंसी के सामने बाहर कुर्सी पर बैठा था। तभी मलमलिया से बसंतपुर की ओर जा रहे बालू लदा ट्रक का पिछला हिस्सा आगे-पीछे साइड लेने के क्रम में अनियंत्रित होकर पक्का मकान से टकरा गया। साथ ही मकान के सामने लगा चापकल भी क्षतिग्रस्त हो गया। समाचार प्रेषण तक स्थानीय थाने को घटना की जानकारी नहीं थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026