मैरवा में 40 कार्टून अंग्रेजी शराब के साथ एक चालक गिरफ्तार, एक हुंडई कार जप्त

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के धरनी छापर चेक पोस्ट पर तैनात जवानों को भारी मात्रा में शराब की भनक लगने के बाद वाहन जांच तेज कर दिया. उसी दौरान एक कार चालक पुलिस को देख कर तेज रफ्तार में कार लेकर भागने लगा. जिसको जवानों ने पीछा कर थाना मोड़ से कार सहित चालक को पकड़ कर थाना ले गया. पुलिस की जांच में हुंडई कार से 40 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए हुंडई कार को जप्त कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने चालक को  गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. गिरफ्तार चालक की पहचान देवरिया के खुखुंदू थाना क्षेत्र के छोटेलाल यादव के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि यूपी से बिहार के सीवान में कार में  छुपाकर भारी मात्रा में शराब लेकर जाने के दौरान धरनी छापर चेक पोस्ट पर तैनात जवानों ने पीछा कर पकड़ लिया.

पुलिस चालक का  मोबाइल जप्त कर  माफियाओं को गिरफ्तार करने में जुट गई है.आखिरकार इतनी बड़ी शराब की खेप को किसी बड़े कारोबारी के यहां कैसे जा रहा था. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच करने में जुटी हुई है. इस संबंध में थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि एक कार से  40 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है. जो एक हजार नौ सौ बीस लीटर है. इसका बाजार वैल्यू  3 लाख रुपये बताया जा रहा है. उन्होंने यह भी बताया कि चालक से पूछताछ जारी है. जल्द ही बड़े कारोबारी पुलिस के गिरफ्त में होगी. पुलिस सीमा पर मुस्तैदी से अपनी डिप्टी कर रही है. हर गतिविधियों पर उसकी पैनी नजर है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026