भगवानपुर हाट: मलमलिया में एसएच 73 पर रेलवे पुल पर ट्रक के खराब होने से लगा जाम

परवेज अख्तर/सिवान: मलमलिया में एसएच 73 पर रेलवे पुल पर एक ट्रक के खराब हो जाने के कारण सड़क जाम हो गया. शनिवार की सुबह से हीं इस सड़क पर गाड़ियों का आवागमन बन्द हो गया. इससे इस सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. कुछ गाड़ियां रास्ता बदलकर सुघरी, भीखमपुर होते हुए हिलसर में एनएच 331 से होकर जाने लगीं. वहीं कुछ छोटी गाड़ियां पुल के नीचे से आ-जा रही थी, लेकिन बड़ी गाड़ियां इन रास्तों से नहीं आ-जा पा रही थी. इससे सड़क पर ट्रक, बस व अन्य बड़ी गाड़ियां फंसी रही.

मलमलिया से मशरख होते हुए पटना, रांची, बोकारो, कोलकाता आदि जगहों को जाने वाली गाड़ियों का आवागमन बाधित हो गया है. बसों से यात्रा कर रहे यात्रियों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं.स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार की रात में हीं एक ट्रक का एक्सल टूट जाने के कारण बीच सड़क पर खराब हो गया. इससे शनिवार की अहले सुबह से हीं गाड़ियों का तांता लग गया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026