हुसैनगंज के प्रतापपुर में बूथ की छत से गिरकर एक चालक की मौत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज प्रखंड के प्रतापपुर गांव स्थित बूथ संख्या 25 एवं 26 की छत से गिर कर एक चालक की मौत गुरुवार की देर रात हो गई। चालक मजिस्ट्रेट को गाड़ी से लेकर बूथ पर गया हुआ था। बूथ पर तैनात पदाधिकारियों व स्थानीय लोगों की मदद से चालक को सदर अस्पताल भेजा गया जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सहुली तिवारी टोला गांव निवासी छट्टू राजभर के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार छट्टू चुनाव में मजिस्ट्रेट के साथ अपनी जीप लेकर प्रतापपुर बूथ संख्या 25 व 26 पर गया था। रात में खाना खाने के बाद मृतक बूथ के छत पर चला गया और थोड़ी ही देर वह छत से गिर गया।

बूथ के आंदर मौजूद पदाधिकारी व जवानों ने उसे उठाया और अस्पताल भेजा लेकिन उसकी मौत हो गई थी। स्वजनों ने उसके शव को लेकर घर चले गए, लेकिन गांव के मुखिया ने शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल आया। जहां उसका पोस्टमार्टम के बाद शव को स्वजनों को सौंप दिया गया। वहीं तैनात मजिस्ट्रेट ने बताया कि बूथ पर लाइट नहीं थी इस कारण सभी लोग बैठे थे। तभी छत से कुछ गिरने का आवाज आई। मौके पर पहुंच कर देखा गया तो चालक छट्टू गिरा हुआ था। उसे अस्पताल भेजने के लिए गाड़ी नहीं थी। मैंने एसडीओ और एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस के आने के पहले गांव के एक बोलेरो से उसे सदर अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024