परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एनएच 331 पर शुक्रवार की दोपहर खोड़ीपाकड़ गांव के समीप बेटे के साथ घर लौट रही महिला अचानक चलती हुई बाइक से सड़क पर गिर गई. जिससे महिला अचेत पड़ गई. अपनी मां को अचेत देख बाइक चला रहा बेटा जैसे तैसे एक टेम्पू से मां को बसंतपुर सीएचसी लाया. जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. राकेश कुमार ने ने अचेत पड़ी महिला को मृत घोषित कर दिया. मृतका लकड़ी नबीगंज ओपी के नरहरपुर के मनोज सिंह की पत्नी इंदु देवी (50) बताई जाती है. हादसे की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन व ग्रामीण बसंतपुर सीएचसी पहुंच गए. सीएचसी पहुंचे मृतका के पति मनोज सिंह पत्नी के शव को देख विलाप करने लगे.
उसके बाद परिजन व ग्रामीण शव को अपने साथ नरहरपुर लेते चले गए. घटना के बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार लकड़ी नबीगंज ओपी के नरहरपुर गांव के मनोज सिंह की पत्नी इंदु देवी अपने बेटे रितिक कुमार के साथ सारण के दाउदपुर थानाक्षेत्र के साधपुर गांव स्थित अपनी बेटी के ससुराल से शुक्रवार को बाइक से घर लौट रहे थे. मां व बेटा अभी एनएच 331 पर बसंतपुर थानाक्षेत्र खोड़ीपाकड़ गांव में पहुंचे की बाइक से महिला मूर्छित हो कर सड़क पर गिर कर अचेत पड़ गई. उसके बाद बाइक चला रहा बेटा अचेत पड़ी मां को बसंतपुर सीएचसी लाया. जहां चिकित्सकों ने उसकी मां को मृत घोषित कर दिया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…