परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के खुदरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई. दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए चार-चार लोगों को आरोपित किया है. एक पक्ष से भरत चौधरी ने बताया कि विवादित जमीन पर उनके पट्टीदार करकट रख रहे थे. विरोध करने पर उनके पुत्र को पट्टीदारों ने मारपीट कर घायल कर दिया. इसको लेकर उसने थाने में आवेदन देकर चार लोगों को आरोपित किया है.
वहीं दूसरे पक्ष से सोनू कुमार यादव ने बताया कि वो अपने भाई और पिता के साथ मिलकर अपने हिस्से की जमीन पर करकट रख रहे थे. तभी गांव के ही भरत यादव तथा उनके तीन लड़के आकर झोपड़ी और करकट गिरा दिया. इसका विरोध करने पर उनलोगों ने मारपीट करते हुए हथियार से मारने की कोशिश भी किया. थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है. जांच कर कार्रवाई की जाएगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…