परवेज अख्तर/सिवान: कोरोना के बढ़ती कहर को देख व इससे बचाव के लिए प्रशासन द्वारा जारी नियमों की लोग धज्जिया उड़ा रहे हैं. इधर कोरोना काल को ले प्रखंड के विभिन्न सरकारी कार्यालय सुनसान पड़ा हुआ है. बावजूद बाजार व बैंकों के अंदर व बाहर धक्का-मुक्की के साथ भीड़ का आलम देख कोरोना की कहर मजाक बनकर रह गया हैं. कुछ लोग कोरोना की बढ़ती कहर को देख अपने आपको होम आइशोलेट कर लिया है. लेकिन शाम को प्रखंड के चैनपुर, रामगढ़, घुरघाट, गंगपुर सिसवन सहित विभिन्न बैंकों में कोरोना के खौफ से बेपरवाह लोग दिख रहे हैं. किसी के मुंह पर मास्क तो कुछ लोग बिना मास्क पहने व शारीरिक दूरी का पालन नहीं कर नियमों को खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं.
प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बार बार कहने के बाद भी लोग मास्क पहनने की अनिवार्यता को नहीं समझ रहे हैं. कोरोना संक्रमण का सबसे अधिक खतरा बाजारों से लेकर दुकानों पर होने वाली भीड़ से है. सोमवार को शाखा बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य गेट के समीप बैंक खुलने के पहले सुबह सात बजे से ही काफी संख्या में महिला पुरुष की भीड़ देख नहीं लग रहा था कि कोरोना का दौर चल रहा है. प्रशासन भौंचक बनी हुई है. स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि भीड़भाड़ वाले संस्थानों पर पुलिस बल की तैनाती कर कोविड-19 के नियमों का पालन करना चाहिए, ताकि कोरोना महामारी से कुछ हद तक बचा जा सके.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…