पटना: किशनगंज के बहादुरगंज आजाद चौक के समीप शराब लदी कार में अचानक आग लग गयी। मौके पर पहुंची पुलिस एवं फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कार जल कर राख हो गयी।
बहादुरगंज अररिया मुख्य मार्ग एनएच 327 ई पर रविवार की सुबह एलआरपी के रास्ते अररिया की ओर जा रही एक शराब लदी स्विफ्ट डिजायर कार में अचानक आग लग गई। हालांकि वाहन में आग लगते देख शराब तस्कर मौके से भाग निकले। वहीं घटना की सूचना पर बहादुरगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार एवम फायर बिग्रेड की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर कार में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास में जुट गई. परन्तु आग की तेज लपटों के कारण कार बुरी तरह जल गयी।
थानाध्यक्ष बहादुरगंज संजय कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों का अबतक कुछ पता नहीं चल सका है. हालांकि कार के अंदर से काफी मात्रा में शराब की बोतलें पुलिस को बरामद हुई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…