Categories: पटना

पुलिस को देख कार रोक भागे तस्कर, तलाशी में फर्श और सीट के नीचे के तहखाना से मिला काफी शराब….

पटना: मोतिहारी में पुलिस ने एक कार से 1307 पीस (डिब्बा) शराब बरामद किया। कार में गुप्त रूप से तहखाना बनाकर तस्करों ने शराब छिपा रखा था। गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर कार से शराब जब्त किया है। वहीं, तस्कर मौके से फरार है। माना जा रहा है कि नए साल के जश्न की तैयारी के लिए शराब को बिहार लाया जा रहा था। जब्त शराब की कीमत 6 लाख रुपए आंकी गई है।

छतौनी थानाध्यक्ष के मुताबिक सूचना मिली थी कि एक कार से अवनीश सिंह शराब लेकर आ रहा है। इसके बाद पुलिस ने छोटा बरियारपुर हवाई अड्डा के पास छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को देख कार को रोक तस्कर भाग निकले। फिर पुलिस ने तलाशी शुरू की। कार में ऊपर से तो पहले कुछ पता नहीं चला, लेकिन सूचना के आधार पर जब सीट को खुलवाया गया तो उसके नीचे भारी मात्रा में शराब रखी मिली।

थाना अध्यक्ष ने बताया कि शराब से भरी कार को थाना लाया गया। जहां सीट के अंदर और डिक्की के अंदर गुप्त बॉक्स बना कर शराब छिपा कर रखा गया था। थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया, जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो अवनीश सिंह के नाम से मोबाइल का पेपर बरामद हुआ। वहीं, कार बंगाल के रेखा दास भट के नाम से रजिस्टर्ड है। कार मालिक पर FIR दर्ज की जा रही है।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026