Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

खाना बनाते समय चूल्हे से निकली चिंगारी से लगी आग

परवेज अख्तर/सिवान : गर्मी का मौसम शुरू होते हीं क्षेत्र में अगलगी की घटनाएं बढ़ने लगी है। प्रखंड के अरुआं गांव में शनिवार की सुबह खाना बनाते समय चूल्हे से निकली चिंगारी से लगी आग से खपड़ैलनुमा एक घर जलकर राख हो गया। घर सुदामा गिरी का था। आग की लपटों को देखकर जबतक आसपास के लोग कुछ समझ पाते और दौड़ कर आग बुझाते तबतक पूरा घर जलकर राख हो गया। आग लगने से घर में खाने-पीने के लिए सभी समान, अनाज, बरतन, चौकी, बिछावन सहित सभी समान राख हो गए। इससे पीड़ित परिवार के सामने भोजन की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। आग की लपटों को देख दौड़े ग्रामीणों ने आग बुझाने के लिए काफी मशक्कत की। आग की लपटें इतनी तेज थी कि वे लोग सुदामा गिरी के घर को तो नहीं बचा पाए, लेकिन उनके प्रयास से अगल-बगल के घरों में आग नहीं पहुंच पाया। लोगों ने काफी मेहनत कर आग को एक घर तक सीमित कर दिया। इससे कई घर जलने से बच गये, अन्यथा जलकर राख हो जाते। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार सुबह भोजन बनाते समय चूल्हे से निकली चिंगारी से खपड़ैलनुमा घर में आग लग गई। इसकी सूचना पर मुखिया जितेन्द्र कुमार पासवान ने तत्काल पीड़ित के घर पहुंच हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। घटना की सूचना मिलने पर सीओ युगेश दास ने हल्का कर्मचारी से क्षति का आकलन कर जांच-रिपोर्ट मांगा है। जांच-रिपोर्ट मिलने पर पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जायेगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024