सीवान में ट्रक के धक्के से मैट्रिक की परीक्षा देने जा रही छात्रा घायल

परवेज अख्तर/सीवान: नगर थाना क्षेत्र के सिसवन ढाला रोड स्थित इस्लामिया डिग्री कालेज केंद्र पर मैट्रिक परीक्षा देने जा रही छात्रा गुरुवार की सुबह सड़क हादसे का शिकार हो गई। अनियंत्रित ट्रक से धक्का लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दौरान छात्रा की पैर टूट गई। छात्रा की पहचान बड़हरिया थाना क्षेत्र के मानपुर निवासी गोधन साह की पुत्री संध्या कुमारी के रूप में हुई है।बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह वह अपने भाई के साथ इस्लामिया डिग्री कालेज केंद्र पर सुबह की पाली की परीक्षा देने जा रही थी।

तभी सिसवन ढाला के समीप माल गोदाम से निकल रहे ट्रक से धक्का लगने से वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दुर्घटना उसका बायां पैर टूट गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार करने के बाद उसे एंबुलेंस से परीक्षा में शामिल होने के लिए केंद्र पर भेज दिया गया। बताया जाता है कि वह माध्यमिक स्कूल भामोपाली बड़हरिया की छात्रा है। इस संबंध में स्वजनों ने बताया कि अभी उसकी स्थिति ठीक है। सदर अस्पताल में उपचार के बाद उसे परीक्षा में शामिल कराया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026