सीवान में तीसरे दिन कुल 61 हजार 41 में 874 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा, नहीं हुआ एक भी निष्कासन

परवेज अख्तर/सीवान: मैट्रिक परीक्षा के तीसरे दिन गुरुवार को जिले के 40 केंद्रों पर सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा दोनों पालियों में आयोजित हुई। जिला शिक्षा विभाग कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों पालियों की परीक्षा में कुल 61 हजार 41 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था। इसमें 60 हजार 174 परीक्षार्थी ही परीक्षा शामिल हुए और 874 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दोनों पालियों की परीक्षा से एक भी परीक्षार्थी का निष्कासित नहीं किया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि कदाचार व फर्जी परीक्षार्थियों को रोकने के लिए परीक्षा के तीसरे दिन सभी केंद्रोंं पर कड़े इंतजाम किए गए थे। अधिकांश केंद्रोंं पर प्रवेश के दौरान ही गेट पर परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड की बारीकी से जांच की गई, ताकि परीक्षा केंद्र के अंदर फर्जी परीक्षार्थी दाखिल ना हो सकें। परीक्षा के दौरान जिला मुख्यालय में सदर एसडीओ रामबाबू बैठा, एसडीपीओ अशोक कुमार आजाद, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अभिषेक चंदन तथा महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय में एसडीओ संजय कुमार व एसडीपीओ पोलस्त कुमार सभी केंद्रों पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी ले रहे थे।

पहली पाली में 476 व दूसरी में 398 परीक्षार्थी ने छोड़ी परीक्षा :

जिले के सभी 40 परीक्षा केंद्रों पर पहली पाली की परीक्षा में जहां 31 हजार 281 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था। वहीं 30 हजार 805 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जबकि 476 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा में 29 हजार 767 में 29 हजार 369 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 398 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

सामाजिक विज्ञान के तहत पांच विषयों से पूछे गए थे प्रश्न :

परीक्षा के तीसरे दिन सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित हुई। वहीं इसके अंतर्गत इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, भूगोल व आपदा प्रबंधन से प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षार्थियों की मानें तो बोर्ड के द्वारा आसान ही सवाल पूछे गए थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026