सिवान के इस्लामिया कॉलेज से पढ़कर जा रही युवती को अपराधियों ने गोली मारकर उतारा मौत के घाट

  • सबूत मिटाने के उद्देश्य से रेलवे ट्रैक के किनारे शव को लगाया ठिकाना
  • अपराधियों ने युवती के सिर में मारी है दो गोली

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
शनिवार की शाम सराय ओपी थाना क्षेत्र के चाप रेलवे ढाला के समीप से एक युवती का शव पुलिस बरामद किया है.मृतका की पहचान पचरूखी थाना क्षेत्र के बलुआ टोला निवासी गोपालजी साह की 22 वर्षीय पुत्री रूबी कुमारी के रूप में हुयी है.यह सीवान स्थित इस्लामिया कॉलेज की बीएससी फर्स्ट ईयर की छात्रा थी.

रेलवे ट्रैक के किनारे से शव बरामद कर पुलिस पोस्टर्माटम के लिये भेज दी है.प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सिर में दो जख्म के गहरे निशान हैं.जिसे देख प्रथम दृष्टया गोली मारकर हत्या कर रेलवे लाइन के किनारे फेंक देने की आशंका जतायी जा रही है.फिलहाल यह घटना हत्या है या हादसा इसको लेकर पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहु़ंची है.

शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि यह दुर्घटना नहीं है बल्कि अपराधियों द्वारा युवती की हत्या कर सबूत मिटाने के उद्देश्य से उपरोक्त स्थान पर शव को ठिकाना लगा दिया गया है.जिससे लोगों में चर्चा बने की ट्रेन दुर्घटना से युवती की मौत हो गई है.लेकिन घटनास्थल स्पष्ट रूप से बयां कर रहा है कि अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर उसके शव का ठिकाना उपरोक्त स्थान पर लगा दी है.

फिलहाल इस संदर्भ में जीआरपी पुलिस ने स्पष्ट रूप से कुछ भी बताने से साफ-साफ इनकार कर रही है. उधर शव बरामदगी की सूचना पर परिजन सिवान सदर अस्पताल पहुंचे जहां परिजनों के हृदय विदारक चित्तकार से पूरा सदर अस्पताल गूंज उठा। जीआरपी थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टर्माटम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण का पता चल पायेगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026