सिवान: नम आंखों से दी गई जगत जननी मां दुर्गा की विदाई, झांकियां रही आकर्षण का केंद्र

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर, हसनपुरा, तरवारा, भगवानपुर हाट के सारीपट्टी समेत विभिन्न जगहों पर शनिवार को भी मां दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का विसर्जन जारी रहा। इस दौरान निकाली गई झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। इस क्रम में श्रद्धालुओं द्वारा प्रतिमाओं का विसर्जन बैंड बाजे व जयकारे के साथ नजदीक के नदी व तालाबों में किया गया। इसके पूर्व पूजा स्थल वैदिक मंत्रोंच्चारण के साथ हवन, पूजा, आरती आदि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर महिलाओं ने मां को खोइंचा भर अगले साल आने का आमंत्रण भी किया गया।

मौके पर लोगों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया। इस दौरान रामायण, महाभारत, ऐतिहासिक समेत विभिन्न प्रकार की करीब 125 झांकियां प्रस्तुत की गई, जो क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र रही। वहीं भगवानपुर हाट के सारीपट्टी, जीबी नगर के तरवारा बाजार, हसनपुरा उसरी बुजुर्ग में प्रशासन की देखरेख में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

नगर पंचायत के उसरी बुजुर्ग शिव मंदिर परिसर में सर्वोदय ड्रामा कमेटी के बैनर तले बाल कलाकारों द्वारा शुक्रवार की रात सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ गदर टू नामक नाटक का मंचन किया गया। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न देवी देवताओं की झांकी भी प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024