Tarwara Hindi News

ईद मिलादुन्नबी के जन्मदिन पर निकली भव्य जुलूस व झाकिया

परवेज अख्तर/सिवान:- जी. बी. नगर थाना क्षेत्र तरवारा बाजार में ईदमिलादुन्नबी के जन्मदिन पर जुलूस निकालकर जन्मदिन मनाया गया। जिसमें तरवारा,पुरानी बाजार मस्जिद, सरैया, काजिटोला, उसरी, भरतपुरा, उड़ियान टोला, तरवारा मदरसा बरकटिया अनवारुल उलूम, सारंगपुर गांव से ईदमिलादुन्नबी की भव्य जुलूस निकालकर अनेको गांव होते हुए तरवारा बाजार पर पहुची और फिर वही से वापसी हो गयी। जुलूस के साथ साथ सैकड़ो के संख्या में लोग भी मौजूद रहे तथा ईदमिलादुन्नबी के जयघोष व अमर रहे के नारों से पूरे माहौल को गुंजायमान कर दिया। इस अवसर पर निकले जुलूस में बड़े बुजुर्गों के साथ साथ युवाओ ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया तथा बड़े ही धूम धाम से ईदमिलादुन्नबी मोहम्मद साहब के जन्मदिन को मनाया। इस मौके पर जेडीयू के बरिष्ठ नेता अब्दुल करीम रिजवी,मोहम्मद इस्लाम,शमसाद आलम, अकबर अली,मौलाना अबुलाइस, मोहम्मद इस्लाम अंसारी,मुर्तजा अली कैसर,मौलाना हामिद राजा,मौलाना अब्दुल हमीद, गयशुदीन साई,नुरालम अंसारी, महबूब आलम, नेसार अहमद, संभु तिवारी बशिष्ठ प्रसाद मुखिया, निकेशचंद्र तिवारी, मौलाना फैयाज अहमद समेत दर्जनों लोग जुलूस में शामिल हुए। बतादे की जुलूस को देखते हुए तरवारा चौक पर पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष ललन कुमार के देख रेख में सुरक्षा की पुख्ता ब्यवस्था तथा पुलिस चाक चौबंद दिखी। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया की ईदमिलादुन्नबी के जन्मदिन पर निकलने वाले जुलूस को लेकर सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम किया गया ताकी असामाजिक तत्वों के द्वारा जुलूस में आये लोगो के कोई नुकसान न पहुचे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024