सिवान जिले को विजेता पदक दिलाने वाले खिलाड़ियों का हुआ भव्य स्वागत

परवेज अख्तर/सिवान: बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं कला संस्कृति युवा विभाग बिहार सरकार द्वारा 21मार्च से 24 मार्च 2022 तक आयोजित फुटबॉल एवं हैंडबॉल खेल में सीवान जिले की बेटियों ने धमाल मचाते हुए विजेता एवं उप विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाते हुए अपनी खेल प्रतिभा से सबको आश्चर्यचकित कर दिया. सीवान जिले के अंडर-17 आयु वर्ग की बालिका टीम ने बिहार राज्य एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र मैरवा धाम को 1-0 से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. वहीं अंडर-14 आयु वर्ग में कटिहार के साथ खेलते हुए फाइनल मुकाबले में ट्राई ब्रेकर में 1-0 से हारकर उपविजेता बनने का गौरव प्राप्त किया.

जबकि सासाराम में आयोजित 22 से 24 मार्च तक राज्य स्कूली हैंडबॉल चैंपियनशिप में सीवान जिले की अंडर-14 आयु वर्ग की बालिका टीम ने सभी जिले की टीमों को धूल चटाते हुए विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. वहीं अंडर-17 आयु वर्ग में फाइनल में बिहार राज्य क्लब प्रशिक्षण केंद्र मैरवा धाम से दो गोल के अंतर से उप विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया. रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी मैरवा के संस्थापक निदेशक संजय पाठक ने बताया कि जिले के 11 सदस्यीय फुटबॉल टीम में रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली 7 लड़कियां शामिल थी. जबकि अंडर-14 फुटबॉल टीम में एक लड़की निकी कुमारी शामिल थी. जबकि अंडर-14 आयु वर्ग में राजेंद्र सेवा आश्रम बालिका उच्च विद्यालय मैरवा में पढ़ने वाली सिमरन, गुल्ली, रुबी, तान्या, निशा, अंशु, ज्योति सहित सात छात्राएं शामिल थी.

जो रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी में हैंडबॉल का प्रशिक्षण प्राप्त करती है. अंडर-17 आयु वर्ग की हैंडबॉल टीम में राजेंद्र सेवा कुष्ठ आश्रम बालिका उच्च विद्यालय मैरवा में पढ़ने वाली सात बालिका रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त करती है.जबकि दो बालिका डिवाइन पब्लिक स्कूल जिरादेइ एवं दो हरिराम इंटर महाविद्यालय की छात्राएं हैं .इन सभी खिलाड़ियों को रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी हिमेश्वर स्पोर्ट्स कंपलेक्स में मैरवा रेफरल अस्पताल के पूर्व चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आर एन ओझा द्वारा अंग वस्त्र एवं माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया गया. इस स्वागत सम्मान समारोह में कुल 35 खिलाड़ी एवं प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया. इस मौके पर कोषाध्यक्ष हेमंत कुमार, अरुण कुमार पांडे, कामेश्वर सिंह, रोहित जायसवाल, गौतम महतो, प्रियंका कुमारी, पूर्व कप्तान अमृता कुमारी, पुतुल कुमारी, बेबी कुमारी, ममता कुमारी, विवेक कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026