भगवानपुर हाट के सिंघौली चंवर में शव मिलने के मामले में पुलिस के हाथ अभी भी खाली

  • एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही है पूछताछ
  • एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कई नमूने इकट्ठा किए

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सिंघौली चंवर में शनिवार को गला रेत हत्या के बाद सहसा गांव के संतोष भारती का शव मिलने के अगले दिन भी पुलिस हत्या मामले में किसी खास नतीजे पर नहीं पहुंच सकी. अलबत्ता पुलिस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है.पुलिस का दावा है कि वह जल्द ही हत्यारों तक पहुंच जाएगी.इधर मृतक की पत्नी डेजी देवी जैसे हीं अपने 8 वर्षीय इकलौते बेटे चिंटू के साथ पहुंची,घर का माहौल गमगीन हो गया.वह पति के शव से लिपट विलाप शुरू कर दी.काफी कोशिश के बाद परिजनों व आसपास की महिलाओं ने उसे वहां से हटाया.बाद में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया. मासूम ने जैसे ही पिता को मुखाग्नि दी,वहां मौजूद लोगों की भी आंखों से आंसू छलक आए.रविवार को भी दूसरे दिन देर शाम तक मृतक के घर से उठ रही सिसकियों की आवाज पड़ोसियों व आने-जाने वालों का सीना बेध रही थी.लोग चर्चा कर रहे थे कि अभी मासूम ने ठीक से दुनिया भी नहीं देखी व उसके सिर से पिता का साया हीं उठ गया.

घरवाले उस समय को कोस रहे थे की जब संतोष मोरा बाजार जाने की बात कह कर घर से निकला था.परिजनों का कहना है कि अगर वह मोरा बाजार नहीं जाता तो संभव था कि उसकी जान नहीं जाती. घटनास्थल पर जहां लोग इकट्ठा हुए थे वहां दो संदिग्ध लड़कियों का आना व अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिलना भी एक यक्ष प्रश्न की तरह हीं है.लोग यह भी चर्चा कर रहे थे कि निर्मम हत्या करने के बाद उनकी बाइक का महाराजगंज थाना क्षेत्र में मिलना यह साबित करता है कि इसमें आसपास के लोगों के अलावा बाहर के भी लोग कहीं शामिल हों व संतोष की हत्या पूरी प्लानिंग के साथ की गई होगी,उधर इस मामले को पूर्ण रूप से पटाक्षेप करने के लिए महाराजगंज एसडीपीओ श्री पोलस्त कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन कर घटना हरेक पहलुओं पर गहराई पूर्वक अनुसंधान कराई जा रही है.एसडीपीओ श्री कुमार का कहना है कि जल्द हीं घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026