Categories: पटना

तेजस्वी-राजश्री को बधाइयां देने पहुंचा किन्नरों का दल, राबड़ी देवी ने खुद बनाया नाच-गाने का VIDEO

पटना: दिल्ली में शादी के बाद पत्नी राजश्री के साथ पटना लौट चुके तेजस्वी यादव को आशीर्वाद देने बुधवार को किन्नरों का दल पहुंचा। राबड़ी आवास के बाहर ही किन्नरों ने नाच गाना शुरू कर दिया। तरह-तरह के गानों से लालू परिवार को रिझाने की कोशिश की। किन्नरों के पहुंचते ही राबड़ी देवी बाहर निकलीं और नाच-गाने का वीडियो भी खुद मोबाइल से बनाती दिखाई दीं।

यूपी-बिहार समेत उत्तर भारत में घर पर खुशी के बाद किन्नरों का पहुंचना आम बात है। शादी-विवाह या बच्चे के जन्म पर किन्नरों का दल पहुंचता है और नाच-गाने के साथ माहौल को खुशनुमा बनाता है। किन्नरों के आशीर्वाद का विशेष महत्व भी माना जाता है। यही कारण है कि किन्नरों के आगमन को शुभ माना जाता है। परिवार के लोग अपनी क्षमता के अनुसार किन्नरों को उपहार और नगद रुपये भेंट करते हैं।

परंपरा को निभाते हुए किन्नरों का दल राबड़ी के आवास पर सजधजकर पहुंचा। ढ़ोलक की थाप पर सजे-धजे किन्नरों ने नाच-गाना शुरू किया तो राबड़ी देवी भी बाहर आई गईं। कुर्सी लगाकर वहीं बैठ गईं और मोबाइल फोन से खुद उनका वीडियो बनाया। किन्नरों ने तेजस्वी और राजश्री के सुखी दांपत्य जीवन की कामना की।

किन्नरों ने अपने ही अंदाज में तालियां बजाते हुए बधाइयां दी और कहा कि हम यहां लालू यादव के छोटे बेटा तेजस्वी को शादी की बधाई देने आए हैं। राबड़ी देवी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि ये हमारी मम्मी जी हैं। मम्मी जी को भी ढेर सारी बधाइयां। इस दौरान राबड़ी आवास पर मौजूद कुछ कर्मचारी भी खुद को नहीं रोक सके और किन्नरों के साथ ताल से ताल मिलाने लगे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024