Categories: पटना

ममता का इम्तिहान: मजबूर मां ने अपने लख़्त-ए-ज़िगर को जजीरों में कर दिया कैद, क्यो?

पटना: कहते हैं कि पुत्र भले ही कुपुत्र हो जाए लेकिन माता कभी कुमाता नहीं हो सकती। अपने जिगर के टुकड़े पर कभी जुल्म होता नहीं देख सकती और उसे कभी जंजीरों से बांधने का पाप तो कर ही नहीं सकती। लेकिन सासाराम की एक मां इतनी मजबूर हो गई है उसने अपने जिगर के टुकड़े को अपने घर में जंजीरों से बांध दिया है। लेकिन इस मां के मातृत्व और ममता पर अभी भी कोई सवाल नहीं उठाया जा सकता क्योंकि, इस मां ने भगवान श्री कृष्ण की माता यशोदा की तरह अपने बेटे को अपने घर में जंजीरों से बांध रखा है ताकि उसकी हिफाजत सुनिश्चित हो सके। यह वाकया रोहतास के सासाराम कबीरगंज मोहल्ले का है।

तस्वीरों में गले से लेकर हाथ तक जंजीरों में बंधा दिख रहे युवक का नाम कृष्ण कुमार है जो नशे का आदी हो चुका है। कृष्ण कुमार शराब से लेकर गांजा, भांग, तमाम तरह के नशे का शिकार है और नशे की हालत में वह अपने घर में ही तोड़फोड़ करता है। माता चंद्रमणि कुमर कहती हैं कि वह जब भी बाहर से नशा पान करके आता है तब तब वह अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता है और मना करने पर घर के सारे सामान की तोड़फोड़ करने लगता है। विगत 1 साल से उसकी यहा हड़तक जारी है। जब आसपास के लोगों से सहायता मांगी जाती है तो कोई सहायता या सहयोग करने के लिए भी तैयार नहीं होता। उल्टे लोग इस मजबूर मां और पत्नी की खिल्ली उड़ाते हैं कि दोनों मिलकर एक को संभाल नहीं सकते। इसी वजह से मां और पत्नी दोनों ने मिलकर कृष्ण कुमार को अपने ही घर में जंजीरों से बांध लिया है ताकि वह नशे का सेवन न करें और कोई उल्टी-सीधी हरकत भी नहीं करे।

पत्नी सोनी कुमारी बताती है कि उसकी शादी मात्र 5 माह पहले हुई थी। उसे पता नहीं था कि कृष्ण कुमार नशे का शिकार है। सोनी बताती हैं कि एक दिन उसने मारपीट के दौरान मंगलसूत्र भी तोड़ दिया। मजबूरी में सास और बहू दोनों ने मिलकर कृष्ण कुमार को जंजीरों से बांध दिया है। दोनों मिलकर उसे समय-समय पर खाना खिलाते हैं और उसकी देखभाल अच्छे तरीके से करते हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026