सीवान में बिजली के शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी भीषण आग, मकान से उठ रहे काले धुएं की गुंबार को देख मची अफरा-तफरी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जामो थाना क्षेत्र के जामो पश्चिमी टोला में मंगलवार की शॉर्ट सर्किट से एक मकान में आग लग जाने से तकरीबन 5  लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। भीषण आग जामो थाना क्षेत्र के जामो पश्चिमी टोला के रहने वाले अजय गुप्ता की मकान में लगी थी। बता दें कि बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। मकान से निकल रहे धुएं के गुब्बारे और आग के लपटे गांव में दूर दूर से देखे जा सकते थे।

आग लगने के बाद मकान के अगल-बगल और गांव के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। जिससे घर में रखे लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गया। इधर मकान के भीतर लगे आगजनी की घटना के बाद परिवार के सभी लोग अपने- अपने कमरे से भागकर जान बचाई। इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से अगलगी की जानकारी फायर ब्रिगेड कर्मियों को दिया गया। घटना के थोड़ी देर बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक मकान के कमरे में रखे लाखों रुपए के कपड़े,अनाज फर्नीचर जलकर राख हो गए।

मकान से निकल रहे काला धुआं को देख मच गई भगदड़

अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से मकान के अंदर लगे भीषण आगजनी के बाद काला कुआं निकलना शुरू हो गया। जिसको दूर से ही देखा जा सकता था। जिन जिन लोगों की नजर काले तुम्हें पर पड़े सभी लोग अचंभित रह गए। लोग भागते हुए मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में पीड़ित परिवार का सहयोग किया लेकिन आज इतना भयावह था कि उसे दमकल कर्मियों के बिना रोक पाना संभव नहीं था। इसके बाद लोगों ने एक बिजली विभाग के कर्मचारियों को घटना के बारे में जानकारी दी। बिजली काटने के बाद फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने आग बुझाने शुरू कर दी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026