सीवान में बिजली ठीक करने के दौरान युवक की मौत, कमरे में बिजली ठीक करने के दौरान हुआ हादसा

एक साल पहले हुई थी शादी, परिवार में मचा कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आसांव थाना क्षेत्र के शिवपुर सकरा गांव में मंगलवार की दोपहर बिजली की संपर्क में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान आसांव थाना क्षेत्र के शिवपुर सकरा गांव निवासी चंद्रमा बांसफोर का पुत्र 24 वर्षीय कमलेश बांसफोर के रूप में हुई है। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि मंगलवार की दोपहर कमलेश अपने मकान के कमरे में बिजली ठीक कर रहा था। इसी दौरान वह बिजली के संपर्क में आ गया। घटना के बाद वह गंभीर रूप से झुलस गया। इसके बाद परिजन आनन-फानन में उसे सीवान सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि घटना के बाद पूरे परिवार में चीख-पुकार मच गया है। बताया जाता है कि कमलेश का 1 साल पहले शादी हुआ था। उसका एक पुत्र भी है।

उसकी मृत्यु हो जाने के बाद उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। उसको अपने परिवार का भरण-पोषण और बच्चों की परवरिश की चिंता सता रही है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही सीवान सदर अस्पताल पहुंची नगर थाने की पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। परियों ने बताया कि कमलेश मिलनसार प्रवृत्ति के थे। बिजली खराब होने के बाद मकान के अधिकांश कमरों में लाइट नहीं थी। जिसे ठीक करने के लिए वह खुद अपने ही हाथों बोर्ड को खोलकर बिजली को ठीक करने आए थे। लोगों ने बताया कि कुछ समय पहले बिजली नहीं थी जिसे लगा कि कोई खतरा नहीं है और बिजली आते आते कमलेश लाइट को ठीक कर लेगा। बताया जा रहा है कि तार जोड़ने के दौरान अचानक से बिजली आ गई जिस के संपर्क में आने से कमलेश बुरी तरह से झुलस गया। जब बिजली की करंट लगने के बाद कमलेश भूमि पर गिरा तब परिजनों को जानकारी हुई कि उसे बिजली की करंट लगी है। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर सीवान सदर अस्पताल पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे पहुंचते ही मृत घोषित कर दिया।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026